सूरजपुर: छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती 2026 की परीक्षा 16 जिलों में 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जा रही है, जिसका कड़ाई से परीक्षार्थियों को पालन करना आवश्यक है।

परीक्षा केन्द्र का एक दिन पूर्व कर लें अवलोकन:

उक्त परीक्षा में जिले से शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा अपील की गयी है कि परीक्षार्थी परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन कर लें, ताकि उन्हें परीक्षा दिवस को कोई असुविधा न हो। परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे, ताकि उनकी फ्रिस्किंग एवं फोटो युक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन की कार्यवाही समय पर पूर्ण की जा सके।

प्रातः 10 बजे से 12ः15 बजे तक होगी परीक्षा:

यह परीक्षा प्रातः 10ः00 बजे से 12ः15 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार प्रातः 9ः30 बजे बंद कर दिया जाएगा, इसके बाद अभ्यर्थियों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित होगा। अतः सभी परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचकर समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर लें।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!