

बलरामपुर/राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर कुसमी मार्ग बूढ़ाबगीचा निवासी सर्व सोनार समाज के ब्लॉक अध्यक्ष व समाजसेवी सुरेश सोनी ने यात्रियों को असुविधाओं को देखते हुए जिला परिवहन विभाग बलरामपुर को ज्ञापन सौंपाकर जिले में संचालित यात्री बसों को परमिट के अनुसार संचालित करने की मांग की है।
ज्ञापन में सर्व सोनार समाज के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सोनी के कहा कि बलरामपुर जिले में बहुत सारे यात्री बसे परमिट के अनुसार नही चल रही है। बहुत सारे यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खाश कर एनएच 343 अंबिकापुर से रामानुजगंज तक चलने वाली यात्री बसे अंबिकापुर से सेमरसोत होते हुए बलरामपुर-रामामुजगंज वही कुछ यात्री बसे अंबिकापुर से वाड्रफनगर होते हुए रामानुजगंज पहुचं रही है। अंबिकापुर से रामानुजगंज सड़क पर यात्री बसे नही चलने के कारण परसा, ककना, बरियों, राजपुर, बासेन, पस्ता, पाढ़ी वाले यात्रियों को असुविधा हो रही है। जिले में संचालित यात्री बसों को परमिट के अनुसार चलाने की मांग की है ताकि यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना न पड़े।
































