
September 11, 2026 Horoscope: आज अमावस्या का अंतिम चरण सुबह तक रहेगा। इसके बाद शुक्ल पक्ष की शुरुआत के साथ वातावरण में सकारात्मकता और नई शुरुआत की ऊर्जा महसूस होगी। शुक्रवार होने के कारण देवी लक्ष्मी और मां दुर्गा की आराधना का विशेष महत्व रहेगा। धन, करियर और रिश्तों से जुड़े मामलों में कई राशियों को राहत मिल सकती है।
शाम के समय चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इसके चलते दिन के दूसरे हिस्से में कई राशियों के लिए परिस्थितियों में बदलाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशि
सुबह प्रेम और रचनात्मकता से जुड़े मामलों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकता है। पुरानी कोई बात याद आ सकती है। शाम के बाद ध्यान दिनचर्या और स्वास्थ्य पर केंद्रित होगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी और साझेदारी में मधुरता बनी रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें और पुराने आर्थिक मामलों की समीक्षा कर सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 9
उपाय: देवी लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें।
वृषभ राशि
सुबह घर-परिवार और माता से जुड़े मामलों को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है। शाम के बाद परिस्थितियां हल्की होंगी और प्रेम तथा रचनात्मकता के क्षेत्र में सकारात्मकता आएगी। दैनिक कार्यों और स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। आर्थिक लाभ धीरे-धीरे मिलने के संकेत हैं।
शुभ रंग:गुलाबी शुभ अंक:6
उपाय: मां दुर्गा की आराधना करें और कन्याओं को भोजन कराएं।
मिथुन राशि
आज ऊर्जा भरपूर रहेगी, लेकिन बेचैनी के कारण बड़े फैसले लेने से बचें। सुबह बातचीत से जुड़े मामलों में उलझन हो सकती है। शाम तक घर-परिवार का माहौल बेहतर होगा। आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है। प्रेम और रचनात्मक कार्यों में सफलता के योग हैं, जबकि करियर में मेहनत का परिणाम कुछ देरी से मिल सकता है।
शुभ रंग:हरा शुभ अंक: 5
उपाय: देवी लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
कर्क राशि
आज व्यक्तित्व पर गुरु की कृपा बनी रहेगी। सुबह धन और वाणी से जुड़े मामलों में सावधानी रखें और अनावश्यक खर्च से बचें। शाम के बाद आत्मविश्वास बढ़ेगा और बातचीत में सहजता आएगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। रिश्तों में गहराई आएगी। पर्याप्त नींद और आराम पर ध्यान दें।
शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 2
उपाय: देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
सिंह राशि
सुबह का समय थोड़ा भारी और आत्ममंथन वाला रह सकता है। पुरानी भावनाएं या घटनाएं मन को प्रभावित कर सकती हैं। जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें। शाम के बाद मानसिक दबाव कम होगा और आर्थिक तथा पारिवारिक मामलों पर ध्यान केंद्रित होगा। रिश्तों में अप्रत्याशित परिस्थितियां सामने आ सकती हैं। शाम के बाद पूजा-पाठ करना शुभ रहेगा।
शुभ रंग: सुनहरा शुभ अंक: 1
उपाय: शाम को देवी लक्ष्मी की आरती करें।
कन्या राशि
सुबह मन शांत रहेगा और एकांत में समय बिताने की इच्छा हो सकती है। आत्मचिंतन के लिए समय अनुकूल है। शाम के बाद ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आर्थिक मामलों में सकारात्मकता रहेगी। करियर में चुनौतियां आ सकती हैं, इसलिए धैर्य से काम लें। सामाजिक दायरा बढ़ सकता है।
शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: 6
उपाय:कन्याओं को भोजन कराएं और उपहार दें।
तुला राशि
आज आत्मविश्वास और आकर्षण बना रहेगा। सुबह लाभ और सामाजिक संपर्क से जुड़े मामलों में सक्रियता रहेगी और कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शाम के बाद आराम और एकांत की जरूरत महसूस होगी। पिता या गुरु समान व्यक्ति से मतभेद हो सकता है, इसलिए बहस से बचें। करियर के लिए दिन सकारात्मक है।
शुभ रंग: गुलाबी शुभ अंक: 6
उपाय: देवी लक्ष्मी को गुलाब का फूल अर्पित करें।
वृश्चिक राशि
सुबह करियर को लेकर गंभीरता से विचार करेंगे। किसी बड़े फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचें। शाम के बाद लाभ और नेटवर्किंग के अवसर मिल सकते हैं। रिश्तों में गहराई रहेगी, लेकिन बातचीत में संयम जरूरी है। भाग्य और पिता से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
शुभ रंग: मैरून शुभ अंक: 9
उपाय: मां दुर्गा की चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि
सुबह भाग्य और पिता से जुड़े मामलों को लेकर आत्ममंथन रहेगा। शाम के बाद करियर को लेकर नई स्पष्टता और उत्साह महसूस होगा। कोई अप्रत्याशित लेकिन सकारात्मक बदलाव सामने आ सकता है। जीवनसाथी या साझेदार के साथ विवाद से बचें। सामाजिक संबंधों और लाभ के मामलों में दिन अच्छा रहेगा। घर की जिम्मेदारियों पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 3
उपाय: जरूरतमंदों को भोजन कराएं और देवी लक्ष्मी की पूजा करें।
मकर राशि
सुबह अचानक होने वाली घटनाओं और महत्वपूर्ण मामलों को लेकर मन चिंतित रह सकता है। जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। शाम के बाद भाग्य का साथ मिलने लगेगा और परिस्थितियां स्पष्ट होंगी। रिश्तों में समझदारी और गर्माहट बनी रहेगी। करियर में सफलता और सम्मान के योग हैं। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए सावधानी रखें।
शुभ रंग: सफेद शुभ अंक:8
उपाय: देवी लक्ष्मी को चांदी की वस्तु अर्पित करें।
कुंभ राशि
आज व्यक्तित्व में आकर्षण बना रहेगा। सुबह रिश्तों और साझेदारी से जुड़े मामलों पर गंभीरता से विचार करेंगे। जीवनसाथी या करीबी व्यक्ति से बहस करने से बचें। शाम के बाद कोई अप्रत्याशित खबर या बदलाव सामने आ सकता है। आर्थिक मामलों में अनुशासन जरूरी रहेगा। स्वास्थ्य और प्रतियोगिता से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
शुभ रंग ग्रे शुभ अंक: 4
उपाय: देवी लक्ष्मी को सफेद वस्तुएं अर्पित करें।
मीन राशि
आज प्रेम, रचनात्मकता और भाग्य के मामलों में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। सुबह स्वास्थ्य और दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें और आराम को नजरअंदाज न करें। शाम के बाद रिश्तों में गर्माहट बढ़ेगी। जीवनसाथी या करीबी व्यक्ति के साथ बातचीत सुखद रहेगी। घर में हल्का तनाव हो सकता है, जिसे बातचीत और संयम से सुलझाया जा सकता है।
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 7
उपाय: देवी लक्ष्मी की आराधना करें और सफेद मिठाई बांटें।
नोट: राशिफल सामान्य ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। इसे निश्चित भविष्यवाणी के बजाय सामान्य मार्गदर्शन के रूप में लें।




















