

बलरामपुर/राजपुर। राजपुर अग्रवाल सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष पद हेतु आयोजित की गई जिसमें समाज के वरिष्ठ एवं गढ़मान्य सदस्यों की उपस्थिति रही बैठक में सर्व समिति से संगठन के नए अध्यक्ष के चयन का निर्णय लिया गया।बैठक में प्रस्ताव पारित करते हुए सर्वसम्मति से बंशीधर उर्फ रिंकू अग्रवाल को अग्रवाल सभा राजपुर का नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने तालिया के साथ उनका समर्थन किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रिंकू अग्रवाल ने समस्त वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त करते हुए अपने उद्बोधन में कहां कि वे समाज की एकता और सभी के सहयोग से विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे तथा सामाजिक सेवा को महत्वपूर्ण प्राथमिकता देंगे। नवीन अध्यक्ष ने सभी वरिष्ठों का आभार व्यक्त किया जिसमें प्रमुख रूप से संरक्षक गौरीशंकर अग्रवाल , राधेश्याम अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल , लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, सुरेश गर्ग पूर्व अध्यक्ष दीपक मित्तल , श्रवण अग्रवाल, राजेश बंसल, मामन चंद्र अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल,राहुल बंसल, अंकुश मीनू अग्रवाल, सीटू गर्ग संदीप अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, दीपक, कालू, राकेश आदि समाज के अग्रबंधु उपस्थित रहे।
































