{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

जशपुर: जशपुर जिले में निवेश पर रुपए दोगुने करने का झांसा देकर ग्रामीणों से ठगी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। बगीचा और सन्ना क्षेत्र में सक्रिय hedgexfund (हेडजेक्सफंड)नामक नेटवर्क कंपनी के जरिए लोगों को फंसाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि ठगी की रकम लाखों में होने की आशंका जताई जा रही है।

दरअसल मामले की शुरुआत थाना बगीचा में दर्ज एक शिकायत से हुई, जहां ग्राम कापू टोली निवासी उर्मिला बाई (26) ने रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2023 में आरोपियों ने उनके परिवार से संपर्क कर नेटवर्क कंपनी में निवेश करने पर 3 माह के भीतर रकम दोगुनी करने का लालच दिया। भरोसा दिलाने के लिए आईडी-पासवर्ड बनाकर वॉलेट में रकम डॉलर में दिखाया जाता था।झांसे में आकर उर्मिला बाई ने अलग-अलग तारीखों में कुल 1 लाख 70 हजार रुपए नगद और ऑनलाइन माध्यम से दिए। वहीं उनकी मां चंद्रमणि बाई ने भी 40 हजार रुपए निवेश किए। कुछ समय बाद जब वॉलेट बंद हो गया और रकम वापस नहीं मिली, तब ठगी का एहसास हुआ।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने बगीचा और सन्ना क्षेत्र के कई ग्रामीणों को इसी तरह फंसाकर लाखों रुपए की ठगी की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में शिवशंकर राम, मीनी बाई, कालेश्वर राम, अनिल लकड़ा, शिवनाथ राम और नीरा सिंह शामिल हैं। इनमें से पांच आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी शिवशंकर राम को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने आरोपी शिवशंकर राम के कब्जे से एक टोयोटा टायजर कार (क्रमांक JH-01FU-9460) भी जब्त की है।जांच में शामिल अधिकारियों में एसडीओपी बगीचा दिलीप कुमार कोसले, एएसआई अनिल कुमार कामरे, नरेश मिंज और महिला आरक्षक लीलावती यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी जांच जारी है और पीड़ितों की संख्या व ठगी की रकम बढ़ सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ठगी में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!