

अंबिकापुर: सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना घोघरा-बिलासपुर चौक के पास की है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
मिली जानकारी के अनुसार, दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महेशपुर निवासी अरविंद केरकेट्टा अपने एक दोस्त के साथ रात करीब 10 बजे घोघरा-बिलासपुर मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि अरविंद ट्रक के पहिए के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए।घटना की सूचना मिलते ही बतौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

































