अंबिकापुर: सरगुजा जिले दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोतीपुर में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। घुनघुट्टा डेम में डूबने से 21 वर्षीय नवविवाहिता शिवकुमारी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 रविवार को दोपहर करीब 12 बजे अंबिकापुर जिला अस्पताल के पुलिस सहायता केंद्र से घटना की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि मोतीपुर निवासी डेकानंद की शादी कुछ महीने पहले ही शिवकुमारी से हुई थी।बताया गया कि 11 अप्रैल को शिवकुमारी अपने पति और परिचित जितेंद्र सिंह के साथ घुनघुट्टा डेम घूमने गई थी। इस दौरान सभी लोग डेम में नहाने लगे। तभी शिवकुमारी अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी।महिला को बचाने के लिए पति और साथ मौजूद जितेंद्र सिंह ने काफी कोशिश की, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। आनन-फानन में परिजन उसे निजी वाहन से अंबिकापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!