मध्य प्रदेश : Morena जिले के पोरसा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की पर अपने ही माता-पिता को जहर देकर मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

खाने में मिलाई जहर, बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक 29 मार्च 2026 की रात लड़की ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर माता-पिता के भोजन में चूहा मार दवा मिला दी। खाना खाने के कुछ ही समय बाद दोनों की हालत अचानक बिगड़ गई, जिससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल उन्हें पोरसा अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर पहले मुरैना और फिर ग्वालियर रेफर किया गया।

इलाज के बाद हालत में सुधार

करीब चार दिन पहले उपचार के बाद दोनों की स्थिति में सुधार हुआ और वे वापस पोरसा लौट आए। इसके बाद पीड़ित मां मिथिलेश प्रजापति और पिता गब्बर प्रजापति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

ऑडियो रिकॉर्डिंग से खुली साजिश

जांच के दौरान एक कथित ऑडियो सामने आया, जिसमें नाबालिग अपने प्रेमी सुदामा से जहर मांगने और उसे देने की योजना पर बात करती सुनाई दे रही है। इस खुलासे के बाद मामला और भी गंभीर हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

थाना प्रभारी Dinesh Singh Kushwaha के अनुसार, घटना के बाद से पुलिस लगातार जांच कर रही थी। पीड़ितों के बयान में देरी के कारण कार्रवाई लंबित थी, लेकिन अब जांच पूरी होने के बाद नाबालिग और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

क्षेत्र में फैली दहशत, आगे की कार्रवाई जारी

इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच में जुटी है और दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!