

अंबिकापुर: शहर को झकझोर देने वाले महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आठ दिनों से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार चिरमिरी जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर पुलिस ने 35 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
जानकारी के अनुसार, सरगुजा पुलिस आरोपी को लेने के लिए कोरिया रवाना हो चुकी है। जल्द ही उसे अंबिकापुर लाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।बताया जा रहा है कि घटना महामाया द्वार के पास फुटपाथ पर हुई थी, जहां आरोपी ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे शहर में भारी आक्रोश देखने को मिला था और लोगों में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई थी।पुलिस ने लगातार दबिश और तलाश के बाद आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। अब मामले में आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
..... खबर अपडेट......

































