MP News: मध्य प्रदेश में अब जिन जगहों पर पीएनजी की लाइन जोड़ी जा चुकी है, उन क्षेत्रों में 10 दिन के अंदर सप्लाई शुरू हो जाएगी. बुधवार को अपर मुख्य सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति रश्मि अरुण शमी ने अधिकारियों के साथ मीटिंग की. इस मीटिंग में रश्मि अरुण शमी ने सभी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी और नगर निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पीएनजी सप्लाई को लेकर कोई भी कोताही ना बरती जाए.

PNG कनेक्शन के लिए लगाए जा रहे शिविर

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस मीटिंग में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी और नगर निकाय अधिकारी शामिल हुए. इस मीटिंग में चर्चा की गई कि जिन भी क्षेत्रों में पीएनजी का काम शुरू हो गया है. वहां पर कॉलोनियों और कस्बों में पीएनजी कनेक्शन को लेकर शिविर लगाए जा रहे हैं. इसमें स्थानीय पार्षद और अन्य जन प्रतिनिधि समेत अधिकारियों को जोड़ा जा रहा है. जिससे कि पीएनजी कनेक्शन लेने में कोई परेशानी ना हो.

बता दें कि मध्य प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन को लेकर राजधानी भोपाल और इंदौर समेत 21 जिलों में कंट्रोल रूम बनाया गया है. इन सभी कंट्रोल रूम में जनता पीएनजी कनेक्शन से जुड़े कोई भी सवाल पूछ सकते हैं.

90 दिनों में बंद हो जाएगा LPG कनेक्शन

जिन क्षेत्रों में पीएनजी पाइपलाइन बिछा दी गई है. वहां पर पीएनजी कनेक्शन लेना जरूरी हो जाएगा. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो 90 दिनों के अंदर एलपीजी कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा. इसके लिए लोगों को लगातार जागरुक भी किया जा रहा है. बता दें कि केंद्र सरकार ने संस्थानों को निर्दश दिए हैं कि पीएनजी कनेक्शन के आवेदन करने पर 5 दिनों के अंदर कनेक्शन देना अनिवार्य है.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!