

MP News: नीमच जिले के जावद के सुवाखेड़ा गांव में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब कमलेश दांगी नाम पिता रामचंद्र दांगी 120 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया और अपनी अपने लिए प्रशासन ने न्याय की गुहार लगाने लगा. वह जमीन रजिस्ट्री में कथित धोखाधड़ी से परेशान होकर यह कदम उठाने पर मजबूर हुआ. ऐसा नहीं है कि उसने पहली बार ऐसा किया है. इससे पहले कमलेश 17 दिसंबर को BSNL के टावर पर चढ़ गया था.
जमीन के मामले में हुई है धोखाधड़ी
युवक कहना है कि उसकी 11 बीघा जमीन बेचने को लेकर उसके साथ धोखाधड़ी की गई है उसको अकाउंट में रुपए डाले गए लेकिन उसके पैसे जिसने डालें उन्होंने ही निकाल लिए हैं. युवक कलेक्टर हिमांशु चंद्र और अन्य धोखाधड़ी करने वाले चार लोगों को बुलाने की मांग पर अड़ा हुआ है. लगातार प्रशासनिक अधिकारी फोन से संपर्क कर उसे समझाने की प्रयास कर रहे हैं.
मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा
मौके पर एसडीएम प्रीति संघवी एसडीओपी रोहित राठौर जावद थाना प्रभारी विकास पटेल सहित तहसीलदार और पटवारी पहुंचे हैं. इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने एसडीईआरएफ की टीम को भी बुलाया है. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई है. वह पिछले कई महीनों से न्याय के लिए भटक रहा है, लेकिन न तो जांच पूरी हुई और न ही उसे कोई ठोस कार्रवाई नजर आई.

































