कराची। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर, जो इस समय पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं, को एक गंभीर मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मैदान पर अपने आक्रामक खेल के लिए पहचाने जाने वाले वॉर्नर इस बार कानूनी विवाद में घिर गए हैं।

गिरफ्तारी का कारण

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर वॉर्नर को ऑस्ट्रेलिया में नशे में गाड़ी चलाने (ड्रिंक एंड ड्राइविंग) के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पाकिस्तान सुपर लीग में अपने शुरुआती तीन मुकाबले खेलने के बाद वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया लौटे थे।

कैसे सामने आई घटना

News.com.au की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को सिडनी के मारौब्रा इलाके में वॉर्नर का रूटीन ट्रैफिक चेक किया गया। ब्रीथ टेस्ट में उनका ब्लड अल्कोहल स्तर 0.104 पाया गया, जो ऑस्ट्रेलिया में निर्धारित सीमा से लगभग दोगुना था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर मारौब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया। इस मामले में वॉर्नर को अगले महीने कोर्ट में पेश होना है।

पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि 5 अप्रैल 2026 को शाम 5:30 बजे के आसपास मारौब्रा इलाके में ब्रीथ टेस्टिंग चल रही थी। इसी दौरान वॉर्नर की गाड़ी एक वैन टेस्टिंग साइट के पास रुकी और ट्रैफिक अधिकारियों ने ड्राइवर की जांच की, जिसमें रिजल्ट सकारात्मक पाया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!