

बलरामपुर: जिला बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने जानकारी दी है कि अज्ञात नवजात बालिका रचना (काल्पनिक नाम) को 05 अप्रैल 2026 को चाइल्ड हेल्प लाईन बलरामपुर के द्वारा चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर, वाड्रफनगर के बलंगी रोड के किनारे से प्राप्त कर जिला अस्पताल बलरामपुर में संरक्षित किया गया है।
उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील है कि उक्त बालिका के संबंध में किसी को भी कोई दावा-आपत्ति करना हो तो कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में 07 दिवस के भीतर अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है।

































