मध्य प्रदेश : की आर्थिक राजधानी इंदौर में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच एक हैरान करने वाला ठगी मामला सामने आया है। शहर की ‘गैस पाइंट’ एजेंसी का कर्मचारी मुकेश अपने भरोसे का फायदा उठाकर 30 खाली सिलेंडर लेकर फरार हो गया।

ग्राहकों के अनुसार मुकेश ने घर-घर जाकर कहा कि “आपका सिलेंडर भरवाने का नंबर आ गया है।” भरोसेमंद कर्मचारी के इस झूठ के चलते लोग अपने खाली सिलेंडर उसे सौंपने लगे।


कर्मचारी का भरोसा और फिर ठगी

मुकेश एजेंसी में पिछले 15 सालों से काम कर रहा था और ग्राहकों को वह हमेशा समय पर सिलेंडर पहुंचाता था। वल्लभ नगर निवासी संतोष मिश्रा ने बताया कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर मुकेश ने शहर के कई घरों से सिलेंडर इकट्ठा किए और अचानक गायब हो गया।

ग्राहकों में गुस्सा इतना बढ़ा कि उन्होंने एजेंसी में जाकर हंगामा किया।


एजेंसी संचालक की शिकायत और FIR

एजेंसी संचालक ने मुकेश पर आरोप लगाया कि उसने खाली सिलेंडर ब्लैक में बेच दिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। एजेंसी संचालक ने बताया कि मुकेश 22 मार्च से कार्यालय नहीं आया है।

पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सिलेंडरों की बरामदगी के लिए कार्रवाई जारी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!