अंबिकापुर: सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंध के शक में एक दंपत्ति ने मिलकर युवक की हत्या कर दी और शव को घर में ही गड्ढे में दफना दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भगवानपुर खुर्द निवासी मिथलेश कुजूर ने 31 मार्च की रात थाना गांधीनगर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि करीब सात दिन पहले गांव का ही बृजलाल अगरिया उसके घर आया था और शराब पीने के लिए अपने घर चलने की जिद करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया।विवाद के दौरान मिथलेश कुजूर ने आवेश में आकर बृजलाल अगरिया के सिर पर लाठी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ मिलकर शव को छिपाने की साजिश रची। दोनों ने शव को घर में पहले से बने सुअरों के गड्ढे में डालकर ऊपर से मिट्टी डाल दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। 1 अप्रैल को पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तहसीलदार की मौजूदगी में गड्ढे की खुदाई कर शव बरामद किया, जिसकी पहचान परिजनों और ग्रामीणों ने बृजलाल अगरिया के रूप में की।पुलिस पूछताछ में आरोपी मिथलेश कुजूर ने बताया कि उसे अपनी पत्नी और मृतक के बीच अवैध संबंध का शक था, जिस कारण उसने गुस्से में आकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी, फावड़ा, खून लगे कपड़े और टूटा मोबाइल जब्त किया है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 238, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

इस पूरी कार्रवाई में गांधीनगर थाना पुलिस की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!