मध्य प्रदेश : के कटनी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उत्कल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया।


टॉयलेट के पास पड़ी मिली मासूम

घटना उस समय सामने आई जब ट्रेन के स्लीपर कोच S4 में एक यात्री टॉयलेट की ओर गया। वहां उसने एक नवजात बच्ची को फर्श पर पड़ा देखा। यह दृश्य देखते ही कोच में अफरा-तफरी फैल गई और तुरंत इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी गई।


स्टेशन पहुंचते ही हरकत में आई पुलिस

सुबह करीब 6:30 बजे ट्रेन के कटनी मुड़वारा स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बच्ची को कोच से सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज गहन चिकित्सा इकाई में जारी है।


किसने छोड़ा बच्ची, जांच जारी

पुलिस और रेलवे स्टाफ ने पूरे कोच की तलाशी ली और यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन बच्ची के परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

फिलहाल, बच्ची को इस हालत में छोड़ने वाले की तलाश तेज कर दी गई है और आगे के स्टेशनों को भी अलर्ट किया गया है।


यात्रियों में नाराजगी, सख्त कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद यात्रियों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि इतनी छोटी बच्ची को इस तरह छोड़ना बेहद अमानवीय है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।


मानवता को झकझोरने वाली घटना

यह घटना न केवल सुरक्षा व्यवस्था बल्कि समाज की संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े करती है। फिलहाल डॉक्टर बच्ची की जान बचाने में जुटे हैं, जबकि पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!