


दुर्ग : के Nandini Thana क्षेत्र में स्थित मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्राचार्य Ela Even Kaulwin पर नर्सरी की साढ़े तीन साल की छात्रा से मारपीट करने के आरोप में शिक्षा विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। घटना जुलाई 2025 की बताई जा रही है।
मामले के अनुसार, बच्ची ने स्कूल में ‘राधे-राधे’ कहा था, जिससे प्राचार्य नाराज हो गईं। इसके बाद उन्होंने बच्ची को डांटा, मारपीट की और उसके मुंह पर टेप लगा दिया। घर पहुंचने पर बच्ची डरी-सहमी थी और उसने परिजनों को पूरी घटना बताई।
पुलिस कार्रवाई और जुर्माना
पीड़िता के पिता प्रवीण यादव की शिकायत पर पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के तहत मामला दर्ज किया। प्राचार्य गिरफ्तार हुईं, हालांकि बाद में उन्हें न्यायालय से जमानत मिल गई।
लंबी जांच के बाद शिक्षा विभाग ने इस मामले को गंभीर मानते हुए प्राचार्य पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया। इस कार्रवाई की पुष्टि स्वयं ईला ईवन कौलविन ने की है।
विवाद और प्रतिक्रिया
मामले ने स्थानीय लोगों में नाराजगी पैदा की है। लोगों का कहना है कि मासूम बच्ची के साथ यह व्यवहार अमानवीय है और इसे मानसिक प्रताड़ना का गंभीर मामला माना जाना चाहिए। घटना उस समय और चर्चा में आई थी, जब प्राचार्य को विरोध के बावजूद बाद में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया।

































