रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक अहम प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी रजत बंसल (2012 बैच) को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के अनुसार, रजत बंसल को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

वर्तमान में वे सुशासन एवं अभिसरण विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही उनके पास संचालक, भौमिकी एवं खनिकर्म और प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम का प्रभार भी है। अब उन्हें इन दायित्वों के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।नए आदेश के तहत रजत बंसल को आयुक्त जनसंपर्क, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) संवाद, संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म और प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इस तरह उनके पास अब कई अहम विभागों की जिम्मेदारी आ गई है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में समन्वय और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। प्रशासनिक हलकों में इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर मुख्यमंत्री सचिवालय में उनकी भूमिका को लेकर आने वाले समय में कई अहम निर्णयों की संभावना जताई जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!