


फेंसिंग तार से लदा ट्रक बीच सड़क में बंद, बसों-वाहनों की लगी लंबी कतार
अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। सामरी–चांदो मुख्य मार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब फेंसिंग तार लेकर जा रही एक मालवाहक ट्रक अचानक तकनीकी खराबी के चलते बीच सड़क में ही बंद हो गई। सड़क के संकरे हिस्से में ट्रक के खड़े हो जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसमें यात्री बसें और निजी वाहन भी फंस गए हैं। इसी दौरान स्थिति और बिगड़ गई जब एक बेकाबू ट्रैक्टर पीछे से आकर खड़े ट्रक से जा भिड़ा। हालांकि इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन टक्कर के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना के चलते मार्ग पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी हुई हैं. जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं. समाचार लिखे जाने तक कोई भी प्रशासनिक अमला उक्त जाम पड़े स्थल पर नहीं पहुंचा है तथा जाम की स्थिति बनी हुई है।

































