बलरामपुर:  राज्य शासन की जनकल्याणकारी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। इसी कड़ी में विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम बरती की निवासी  निशा देवांगन जिन्होंने योजना से लाभ लेकर अपने जीवन को संवारा है। निशा देवांगन साधारण कृषक परिवार से हैं। सीमित आय और संसाधनों के अभाव में उन्हें खेती-किसानी के कार्यों में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बीज, खाद एवं अन्य आवश्यक सामग्री के लिए अक्सर उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, जिससे खेती का कार्य प्रभावित होता था। वे बताती है कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता राशि से उनकी स्थिति में बदलाव आने लगा। इस नियमित प्राप्त राशि से अब वे खेती के लिए आवश्यक संसाधन समय पर जुटा पा रही हैं।

निशा बताती हैं कि खेती में छोटे-छोटे खर्चों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। योजना के माध्यम से परिवार में सहयोग कर पा रही हूं। वे कहती है कि मिली आर्थिक सहायता ने आमजन के जीवन में वास्तविक बदलाव लाया हैं। महतारी वंदन योजना महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहतर पहल साबित हो रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!