CG Weather Update : के मुताबिक छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले दो दिनों में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने तापमान में गिरावट ला दी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है, क्योंकि अब एक बार फिर तापमान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों में प्रदेश के कई जिलों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हाल ही में हुई बारिश के चलते रायपुर से लेकर बिलासपुर तक मौसम में ठंडक बनी हुई है। वहीं सरगुजा संभाग के कई जिलों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई, जिससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला।

वर्तमान तापमान की बात करें तो रायपुर में 33.7 डिग्री, बिलासपुर में 33 डिग्री, जगदलपुर में 32.5 डिग्री और अंबिकापुर में सबसे कम 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह पिछले दिनों की तुलना में 2 से 3 डिग्री कम है, जिससे लोगों को अस्थायी राहत मिली है।

CG Weather Update के अनुसार, 24 मार्च को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप पड़ सकती है और आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!