लखनपुर/ प्रिंस सोनी: सरगुजा ओलंपिक 2026 के संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 21 मार्च से 23 मार्च तक अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में किया गया है। 12 खेल विधाओं में सरगुजा संभाग के समस्त जिले के 2000 से अधिक खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। सरगुजा ओलंपिक के शुभारंभ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे।

सरगुजा ओलंपिक में लखनपुर विकासखंड के खिलाड़ी भी शामिल होंगे। संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के बस को जनपद अध्यक्ष शशि कला विक्रम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सिंह, बज्जू सिंह ,सुदर्शन चंदन सिंह, दिनभरोस मरावी, मनोज राजवाड़े, मतीबाई ,सरिता सिंह रजनी सिंह ,गणेश्वरी राठिया  नीतू सिंह सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!