छत्तीसगढ़ में मार्च का आधा महीना बीतते ही मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। एक ओर जहां देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है, वहीं दूसरी ओर कुछ क्षेत्रों में अभी भी बारिश और ठंडी हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने Chhattisgarh Weather Today को लेकर अहम अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 16 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में मौसम अचानक करवट ले सकता है। विभाग ने एक-दो स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

बताया गया है कि कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, धमतरी, गरियाबंद, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जैसे जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही इन इलाकों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव के कारण प्रदेश के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है। खासकर मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के इलाकों में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

हालांकि, फिलहाल राज्य का तापमान सामान्य से लगभग 6 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। बिलासपुर जिले में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस समय प्रदेश में सबसे अधिक है। वहीं अंबिकापुर में बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे कम रहा।

मौसम विभाग के अनुसार Chhattisgarh Weather Today के तहत बस्तर संभाग में बारिश और तेज हवाओं के चलते आने वाले दिनों में तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकती है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!