Sunil Gavaskar: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है. लेकिन इसके बावजूद भारतीय पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने नाराजगी जताई है. गावस्कर ने ऑन-एयर कहा कि बुमराह की गेंदबाजी के दौरान दर्शकों से उनके नाम के नारे लगवाना सहीं नहीं था.

सुनील गावस्कर ने क्यों जताई नाराजगी?

दरअसल, यह पूरा मामला उस वक्त शुरू हुआ जब मैच के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने ओवर की तैयारी कर रहे थे. तब स्टेडियम डीजे ने दर्शकों से ‘बूम बूम बुमराह’ के नारे लगाने का अग्राह किया. कमेंट्री कर रहे गावस्कर ने इसे वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर अनुचित बताया है. उनका मानना है कि ऐसी गतिविधियां ओवरों के बीच हो सकती हैं, लेकिन ओवरों के दौरान नहीं.

लेजर शो का किया था विरोध

इससे पहले सुनील गावस्कर ने रवि शास्त्री के साथ मिलकर ईडन गार्डन्स में भारत-वेस्टइंडीज सुपर-8 मुकाबले के दौरान लेजर शो को आयोजित करने पर आईसीसी की कड़ी आलोचना की थी. अब उन्होंने ओवरों के दौरान दर्शकों के नारों को अनुचित करार दिया है.

भारत ने बनाए 253 रन

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने संजू सैमसन और शिवम दुबे की तूफानी पारी के बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी और भारत ने यह मुकाबला 7 रन से जीत लिया. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया हार्दिक पंड्या ने 4 ओवर में 38 रन देकर दो विकेट झटके.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!