लखनपुर/ प्रिंस सोनी: लखनपुर सहित क्षेत्रों में बुधवार व गुरुवार को रंगों का पर्व होली धूमधाम और उत्साह के साथ  मनाया गया। चंद्र ग्रहण के कारण इस वर्ष यह आयोजन एक दिन बाद यानी 4 मार्च दिन बुधवार व गुरुवार होली त्यौहार संपन्न हुआ। सुबह से ही लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर पर्व की शुरुआत की। नगर में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के निवास व कुंवरपुर,कोसंगा, बंधा गणेशपुर, सहित सभी ग्रामों क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और गलियों में लोगों की टोलियां उत्साहपूर्वक रंग उड़ाती नजर आईं। युवा और बच्चे ‘होली है’ के उद्घोष के साथ रंगों में सराबोर होकर उत्सव का आनंद लेते दिखे।कई स्थानों पर बुजुर्गों ने पारंपरिक फाग गीत गाकर पुरानी परंपराओं को जीवंत किया।एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली पर की बधाई व शुभकामनाएं पारंपरिक  गीतों और हर्षोल्लास के शांतिपूर्ण वातावरण में दिया गया,महिलाओं ने भी समूहों में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी।घरों में सुबह से ही पकवानों की खुशबू फैल रही थी। लोगों ने मेहमानों का स्वागत गुजिया, नमकीन और ठंडाई से किया।

बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया, जो रंग-बिरंगी पिचकारियों के साथ सड़कों पर नजर आए। इस दौरान आपसी गिले-शिकवे भुलाकर भाईचारे का संदेश दिया गया और सभी होली की मस्ती में डूबे दिखे, वही होली त्यौहार के मद्देनजर क्षेत्र में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग के साथ प्रत्येक चौक चौराहा सार्वजनिक स्थलों व गांवों में पुलिस बल तैनाती की गई थी। होली पर्व के दिन तीन सवारी और नशे में वाहन चलाने वालों को पुलिस की ओर से हिदायत देते हुए शांतिपूर्ण ढंग से होली का त्यौहार मनाया जाने आग्रह किया गया। गुरुवार को लखनपुर पुलिस थाना परिसर में थाना प्रभारी प्रभारी संपत पोटाई के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा होली खेली गई। और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई शुभकामनाएं दी है। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के निवास लखनपुर में 3 मार्च दिन मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था इस होली मिलन समारोह में क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए जहां पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने लोगों को रंग गुलाल लगाकर होली पर की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आए मेहमानों के लिए खाने पीने का प्रबंध किया गया था। मंगलवार की शाम लखनपुर पत्रकार संघ पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के निवास पहुंचे जहां उन्होंने होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!