T20 World Cup 2026 : के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट के दौरान श्रीलंका में ठहरे एक पाकिस्तानी खिलाड़ी पर होटल की महिला स्टाफ से बदसलूकी करने का आरोप लगा है। यह मामला सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में चर्चा तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि T20 World Cup 2026 के दौरान Pakistan national cricket team अपने सभी मुकाबले Sri Lanka में खेल रही थी। इसी दौरान टीम कंडी के गोल्डन क्राउन होटल में ठहरी हुई थी। आरोप है कि टीम के एक खिलाड़ी ने होटल की महिला हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ गलत व्यवहार किया। घटना के बाद होटल प्रबंधन ने इसकी शिकायत तुरंत टीम मैनेजर Naveed Cheema से की।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना पाकिस्तान के सुपर-8 चरण के आखिरी मुकाबले से पहले हुई। बताया जाता है कि बदसलूकी के दौरान महिला स्टाफ ने घबराकर मदद के लिए आवाज लगाई। उनकी आवाज सुनकर होटल के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। हालांकि इस मामले में जिस खिलाड़ी पर आरोप लगा है, उसका नाम अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।

टीम मैनेजर नवीद चीमा ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए संबंधित खिलाड़ी पर जुर्माना लगाया और होटल प्रबंधन से माफी भी मांगी। इसके बावजूद यह विवाद अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है।

अब माना जा रहा है कि Pakistan Cricket Board इस मामले की अलग से जांच कर सकता है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो खिलाड़ी को अनुशासनात्मक समिति के सामने पेश होना पड़ सकता है और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई भी संभव है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!