CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर तेज होने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में लोगों को और ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। फिलहाल राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। आसमान साफ रहने के कारण दिन के समय तेज धूप और गर्मी महसूस की जा रही है।

राजधानी रायपुर में फिलहाल सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बढ़ते तापमान के कारण दोपहर के समय गर्मी का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे-जैसे मार्च आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे तापमान में और इजाफा देखने को मिल सकता है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!