


अम्बिकापुर; सरगुजा जिला में प्रशासनिक कसावट और कार्यों के बेहतर संपादन के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर राजस्व निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न तहसीलों में पदस्थ 16 राजस्व निरीक्षकों की नवीन पदस्थापना की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

































