{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

नाटक देखकर अकेली घर लौट रही नाबालिग बालिका से किया था, जबरन दुष्कर्म

जशपुर: जशपुर जिले के थाना बागबहार क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार घटना 16 फरवरी 2026 की रात की है। नाबालिग बालिका नाटक कार्यक्रम देखकर पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान दो युवकों ने उसे घर छोड़ने का झांसा देकर मोटरसाइकिल में बैठाया और जंगल की ओर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को अचेत अवस्था में छोड़ दिया और फरार हो गए।अगले दिन परिजनों की तलाश के दौरान बालिका बिजली सब स्टेशन के पास अचेत मिली। ग्रामीणों की मदद से उसे पहले स्थानीय अस्पताल और फिर पीएचसी पत्थलगांव में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी, जिसके आधार पर बीएनएस की धारा 138, 70(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया। मामला बागबहार थाना क्षेत्र का होने के कारण जांच वहीं स्थानांतरित की गई।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पीड़िता द्वारा बताए गए काले-गुलाबी रंग की पल्सर मोटरसाइकिल के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई।पुलिस ने सत्यप्रकाश यादव (28 वर्ष) को पत्थलगांव क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में गुमराह करने का प्रयास करने के बाद उसने अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की गई और 25 फरवरी को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।इसके बाद दूसरे आरोपी पीताम्बर लहरे (30 वर्ष) को सीतापुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर 28 फरवरी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस ने मामले में एक अन्य आरोपी को भी चिन्हित कर लिया है, जो घटना के बाद से फरार है।

इस मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि थाना बागबाहर क्षेत्रांतर्गत, नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है, मामले का एक आरोपी फरार है, जिसे भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, उसकी तलाश जारी है, जिसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा, महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर जशपुर पुलिस अत्यंत संवेदनशील है, ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!