अंबिकापुर: सरगुजा जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 किलोग्राम अवैध गांजा, एक आई-20 कार और छह मोबाइल फोन समेत कुल लगभग 4 लाख 86 हजार रुपये का समान जब्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को 26 फरवरी 2026 को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की आई-20 कार (क्रमांक CG/10/AL/8571) में तीन व्यक्ति लैलूंगा की ओर से गांजा लेकर ग्राम गंगापुर आ रहे हैं और स्थानीय निवासी को बिक्री करने की योजना है। सूचना पर साइबर सेल और चौकी रघुनाथपुर पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम गंगापुर मेन रोड एनएच-43 के पास घेराबंदी की।मौके पर चार संदिग्ध व्यक्ति वाहन के पास लेन-देन करते मिले। पूछताछ में उनकी पहचान हेमसागर यादव (रायगढ़), खीरो यादव (जशपुर), भूपेंद्र यादव (रायगढ़) तथा मुरारी लाल चौबे (गंगापुर) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 2 किलोग्राम तथा एक बैग से 2 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 4 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 36 हजार रुपये), एक आई-20 कार (कीमत लगभग 4 लाख रुपये) और 6 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 50 हजार रुपये) जब्त किए। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा लैलूंगा से लाकर गंगापुर में खपाने की बात स्वीकार की। इस मामले में चौकी रघुनाथपुर थाना लुंड्रा में अपराध क्रमांक 39/26 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!