बलरामपुर: बलरामपुर जिले के बसंतपुर पुलिस ने निर्माण स्थल से सीमेंट और सरिया चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। पुलिस ने चोरी की संपत्ति को ले जाने में प्रयुक्त दो महिन्द्रा कंपनी का ट्रैक्टर जब्त किया।

जानकारी के अनुसार जितेन्द्र कुमार सोनी (40 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 46 बौरीपारा अंबिकापुर, द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी कि थाना बसंतपुर क्षेत्र के फूलीडूमर घाट में साइड शोल्डर एवं वाल निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण स्थल पर अस्थायी कच्चे मकान में 35 बोरी सीमेंट एवं एक बंडल सरिया रखा गया था, जो कम पाया गया।शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। संदेह के आधार पर मजदूर बालसाय पिता बजरंग निवासी धौरपुर एवं हरिचरण पिता मानदेव निवासी फूलीडूमर से पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि चोरी की गई सामग्री सुनील कुमार (21 वर्ष) निवासी बसंतपुर एवं इन्द्रजीत सिंह (30 वर्ष) निवासी कुन्दी को कम कीमत पर बेच दी गई थी।आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सुनील कुमार एवं इन्द्रजीत सिंह के घर से 35 बोरी सीमेंट और एक बंडल सरिया बरामद कर जब्त किया। चोरी की संपत्ति को ले जाने में प्रयुक्त दो महिन्द्रा कंपनी के ट्रैक्टर भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

थाना बसंतपुर पुलिस ने समस्त चोरी की मशरूका बरामद कर चारों आरोपियों  बालसाय, हरिचरण, सुनील कुमार और इन्द्रजीत सिंह को अपराध क्रमांक 29/2026 धारा 305, 331(4), 317(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!