बलरामपुर। बलरामपुर जिले के चलगली थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने 13 नग मवेशियों को मुक्त कराते हुए दो पिकअप वाहन और एक क्रेटा कार जब्त कर न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देशन में जिले में पशु तस्करी के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 24-25 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात थाना प्रभारी चलगली को रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम केनापारा भगवानपुर में पिकअप वाहन क्रमांक UP 64 CT 4888 एवं एक अन्य सोल्ड पिकअप वाहन से मवेशियों को बूचड़खाना ले जाया जा रहा है।सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और 13 मवेशियों को बरामद कर दोनों पिकअप वाहनों को जब्त किया। वहीं, क्रेटा कार क्रमांक CG 04 LD 3949 से मार्ग की रेकी कर रहे दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।

पुलिस ने कार से रास्ता का रेकी कर रहे आरोपी ऐनुलाह अंसारी पिता नूरमोहमद अंसारी (36 वर्ष), निवासी कल्याणपुर थाना गढ़वा जिला गढ़वा (झारखंड) एवं सूर्यजीत पटेल पिता ओमनारायण पटेल (25 वर्ष), निवासी पहिया थाना चंदौरा जिला सूरजपुर को अपराध क्रमांक 10/2026 छत्तीसगढ़ राज्य कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं 11(1)घ तथा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया।थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील केरकेट्टा ने बताया कि मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है और उनके विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक गौतम मरकाम, प्रदेश पैकरा, आरक्षक संजय जायसवाल, कृष्णा मरकाम, चमनू राम एवं सैनिक राजीय पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!