44 जिला पदाधिकारी एवं 13 मंडलों में अध्यक्ष-महामंत्री घोषित

बलरामपुर/ राजपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं कार्य विस्तार के उद्देश्य से नई नियुक्तियों की औपचारिक घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन तथा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के निर्देशानुसार की गई हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल की अनुशंसा पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष मंगलम पाण्डेय द्वारा जारी आदेश में जिला एवं मंडल स्तर पर विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी सूची के अनुसार प्रशांत सिंह को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। संगठन ने उनके पूर्व सक्रिय योगदान, युवा संपर्क अभियान में भागीदारी और संगठनात्मक कार्यों में तत्परता को देखते हुए यह दायित्व सौंपा है।इसी क्रम में राजपुर मंडल के अध्यक्ष पद पर राजेश यादव को नियुक्त किया गया है। मंडल अध्यक्ष के रूप में उनकी जिम्मेदारी राजपुर क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करना, युवाओं को पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से जोड़ना, तथा आगामी सामाजिक व राजनीतिक कार्यक्रमों में प्रभावी नेतृत्व प्रदान करना रहेगा।साथ ही प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में जारी सूची में कुल 44 जिला पदाधिकारी, 20 जिला कार्यसमिति सदस्य तथा विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की नियुक्ति की गई है।

जिला पदाधिकारी
जिला उपाध्यक्ष के रूप में विनोद जायसवाल, प्रितम गुप्ता, प्रशांत सिंह, पंकज गुप्ता एवं आकाशदीप पटेल को जिम्मेदारी दी गई है।जिला महामंत्री पद पर नंदकिशोर गुप्ता एवं अभय पैंकरा नियुक्त हुए हैं।मंत्री पद पर विशाल सिंह, कृष्णा गुप्ता,ऋतिक सिंह,लक्ष्मण पैंकरा,रामजीत पावले एवं कुलदीप यादव को दायित्व सौंपा गया है।कोषाध्यक्ष प्रिंस जायसवाल तथा सह कोषाध्यक्षआशीष सोनी एवं राधेश्याम साहू बनाए गए हैं।कार्यालय मंत्री विकास यादव, सह कार्यालय मंत्री सुमन कुशवाहा एवं अभय गुप्ता नियुक्त किए गए हैं।मीडिया प्रभारी सतेंद्र यादव, मीडिया सहप्रभारी दीपक गिरी एवं मनोज यादव होंगे।प्रशिक्षण प्रमुख दिनेश सिंह तथा सह प्रशिक्षण प्रमुख अरविंद यादव को दायित्व मिला है।आईटी सेल संयोजक मनीष चन्द्रा एवं सह संयोजक देव सिंह नियुक्त हुए हैं।सोशल मीडिया प्रभारी पलक मंडल तथा सहप्रभारी संदीप कुशवाहा, प्रशांत नाग एवं पुनीत गुप्ता होंगे।शासकीय योजना प्रभारी के रूप में विजय यादव, मंगल सिंह एवं रोहित गुप्ता नियुक्त हुए हैं।प्रचार-प्रसार प्रमुख हिरालाल यादव, संबल सिंह,अमित गुप्ता एवं उमाशंकर जायसवाल बनाए गए हैं।कन्या शक्ति संयोजिका के रूप में निशा साहू, बसंती कौशिक एवं मधुला ठाकुर को जिम्मेदारी मिली है।खेल एवं कला प्रमुख राजा सिंह तथा सह प्रमुख धीरेंद्र कश्यप होंगे।नीति एवं अनुसंधान प्रमुख प्रवीण सोनी तथा सह प्रमुख मुकेश चौधरी नियुक्त किए गए हैं।

जिला कार्यसमिति सदस्य
जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में सत्यम जायसवाल, जगनारायण सिंह, अभिषेक गुप्ता, विजय सोनी, मंशाराम साहू, राकेश पाल, नेन सिंह धुर्वे, बलवंत यादव,दीपक यादव, विमलेश कुशवाहा, अनिल नेताम, करसनराम कौशिक, सुकुल पैंकरा, नमन विश्वकर्मा, शंकर राम,आशीष पैंकरा,अभिषेक जायसवाल, पुष्पेंद्र यादव,मनोज जगपति एवं पंकज रवि को शामिल किया गया है।

मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री
रामानुजगंज मंडल अध्यक्ष अर्पित जायसवाल एवं महामंत्री विक्रम गुप्ता, सनावल अध्यक्ष शिवशंकर यादव, महावीरगंज अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, बलरामपुर अध्यक्ष प्रमेश मलिक, डौरा अध्यक्ष आशीष जायसवाल एवं महामंत्री मुलायम यादव, रघुनाथनगर अध्यक्ष अतुल उपाध्याय एवं महामंत्री जयप्रकाश यादव, वाड्रफनगर अध्यक्ष विक्की गुप्ता एवं महामंत्री प्रियम दुबे, पूर्वी वाड्रफनगर अध्यक्ष वीरेंद्र पुषाम एवं महामंत्री रिपुसूदन पटेल, राजपुर मंडल अध्यक्ष राजेश यादव एवं महामंत्री गौरव सिंह, चांदो अध्यक्ष सोनु गुप्ता एवं महामंत्री बबलू गुप्ता, कुसमी अध्यक्ष उमेश बुनकर एवं महामंत्री श्री विवेक कश्यप एवं अभय गुप्ता, शंकरगढ़ अध्यक्ष अनुरंजन यादव एवं महामंत्री लक्ष्मण नायक, तथा बरियों अध्यक्ष हिमांशु श्रीवास्तव एवं महामंत्री रामकरण चौधरी नियुक्त किए गए हैं।

इन नियुक्तियों को युवा नेतृत्व को अवसर देने और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!