


सूरजपुर: एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने रविवार, 22 फरवरी 2026 के रात्रि में थाना रमकोला का अचानक औचक निरीक्षण किया और स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने थाना प्रभारी को कहा कि थाना के चेकिंग पॉइंट्स की कार्यप्रणाली सुव्यवस्थित, अपडेट और प्रभावी होनी चाहिए। थाने के जरायम रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, लंबित शिकायतों और एमएलसी रजिस्टर की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही मालखाना, बंदीगृह, शस्त्रागार और रिकॉर्ड सेक्शन का भी निरीक्षण किया और कमियों को तुरंत सुधार करने के कड़े निर्देश दिए।
डीआईजी/एसएसपी ने थाना प्रभारी को लंबित अपराधों, शिकायतों का निराकरण करने एवं सभी तरह की पेंडेंसी का जल्द निकाल करने को कहा, क्षेत्र के निगरानी व गुंडा बदमाशों की प्रॉपर चेकिंग करने, थाने की बीट क्षेत्र में मजबूती से सूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। रात्रि में गश्त पॉइंट्स का निरीक्षण डीआईजी/एसएसपी ने खुद मौके पर पहुंचकर किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और उनकी गुजारिशे भी सुनी।
































