


सूरजपुर: नगर सेना कार्यालय सूरजपुर परिसर में निर्मित हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। मंदिर निर्माण जिला सेनानी के मार्गदर्शन में महिला-पुरुष हवलदार, नायक, लांसनायक, फायर कर्मियों एवं नगर सैनिकों के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ।

मंदिर के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6:30 बजे से होगी। इस दौरान वेदी पूजन, नगर भ्रमण, फलाधिवास, अन्नाधिवास और जलाधिवास की धार्मिक विधियां संपन्न कराई जाएंगी। इसके पश्चात विधिवत प्राण प्रतिष्ठा पूजा होगी।
कार्यक्रम के बाद सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन रखा गया है। आयोजन समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
अन्नाधिवास के लिए श्रद्धालुओं से अपने घरों से चावल लाकर सहयोग करने का आग्रह किया गया है। साथ ही जो श्रद्धालु हवन में शामिल होना चाहते हैं, वे भी कार्यक्रम में सहभागिता कर सकते हैं।
































