


जंगल बचाने में गांव की महिलाएं हुई आगे डीके. सोनी अधिवक्ता के नेतृत्व में मुख्य वन संरक्षक को सौंपा ज्ञापन
अंबिकापुर। ग्राम ख़ालिबा के सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष जंगल को बचाने की मुहिम को लेकर डीके. सोनी के नेतृत्व में मुख्य वन संरक्षक से मिलकर ज्ञापन सौंपा ।
मामला सरगुजा वन मंडल के वन परिक्षेत्र अंबिकापुर के बीट ख़ालिबा का है जहां के बीट गार्ड एवं रेंजर के द्वारा पुरानी सीपीटी गड्ढे की खुदाई न कर गांव के कुछ लोगों से मिली भगत कर लगभग 20 एकड़ जमीन को छोड़कर नई जगह पर सीपीटी गड्ढे खोद दिया गया तथा ग्रामीणों के आने जाने के निस्तार के रास्ते को बंद कर दिया गया जिसका विरोध ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा था लेकिन रेंजर एवं फॉरेस्ट गार्ड के द्वारा एक भी सुनवाई न कर उल्टा ग्रामीणों को ही धमकी दिया जाने लगा इसको लेकर आज डीके सोनी अधिवक्ता के माध्यम से मुख्य वन संरक्षक सरगुजा के समक्ष अपनी शिकायत की गई जिस पर मुख्य वन संरक्षक सरगुजा दिलराज प्रभाकर के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु वनमण्डलाधिकारी सरगुजा को निर्देशित किया गया तथा अवैध कब्जा करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने का भी निर्देश दिया गया साथ ही साथ वन भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा करने वाले लोगों का साथ देने वाले विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
































