


बलरामपुर/राजपुर। बलरामपुर जिले के थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक नवविवाहिता का शव घर के कुएं में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही फॉरेसिंक और पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह मृतिका के पिता साधराम एक्का (63 वर्ष) ने थाने में सूचना दी कि उनकी पुत्री शिला लकड़ा (24 वर्ष) का शव घर के कुएं में मिला है। शिला की शादी वर्ष 2023 में ग्राम कर्रा निवासी अमित लकड़ा से हुई थी।परिजनों व पति के अनुसार, रविवार रात शिला अपने पति के साथ घर में सोई थी। रात करीब 12 बजे पति की नींद खुली तो शिला बिस्तर पर नहीं थी। काफी तलाश के बाद घर के कुएं में उसका शव दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर फॉरेंसिक और पुलिस टीम मौके पर पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
































