


बलरामपुर/राजपुर। सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री शोभा यादव ने सर्व यादव समाज के आगामी विशाल महासभा सम्मेलन को लेकर गांव-गांव पहुंचकर समाज की महिलाओं को जागरूक एवं संगठित करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बलरामपुर जिले के राजपुर ब्लॉक के ग्राम भेड़ाघाट में समाज की बहनों-माताओं के बीच जाकर सम्मेलन के उद्देश्य, महत्व एवं सहभागिता को लेकर सार्थक चर्चा की गई। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ही समाज को नई दिशा और मजबूती प्रदान करती है। सभी के सहयोग व उत्साह से यह सम्मेलन ऐतिहासिक और सफल होगा, ऐसा पूर्ण विश्वास है।
































