देश : में आज बजट पेश होने जा रहा है, लेकिन इससे पहले ही LPG Cylinder Price Hike का झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद सिलेंडर अब उपभोक्ताओं के लिए और महंगा हो गया है।

नई दरों के अनुसार, 1 फरवरी से दिल्ली में 19 किलो का कॉमर्शियल सिलेंडर 1,740.50 रुपये में उपलब्ध है। मुंबई में इसकी कीमत बढ़कर 1,692 रुपये हो गई है। कोलकाता में यह सिलेंडर 1,844.50 रुपये में मिल रहा है, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत 1,899.50 रुपये हो गई है। पेट्रोलियम क्षेत्र की सरकारी कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी और अन्य ईंधनों की कीमतों की समीक्षा करती हैं। जनवरी में भी 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई गई थीं, जबकि पिछले साल नवंबर और दिसंबर में मामूली कटौती हुई थी।

वहीं, विमान ईंधन यानी एटीएफ की कीमतों में राहत दी गई है। राजधानी दिल्ली में 1 फरवरी से एटीएफ का दाम घटकर 778.85 डॉलर प्रति किलोलीटर हो गया है। रुपये में देखें तो 1,000 लीटर एटीएफ के लिए अब 91,393.39 रुपये चुकाने होंगे। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी एटीएफ की कीमतों में कमी की गई है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले वर्षों के रुझान पर देखें तो आमतौर पर बजट के दिन घरेलू सिलेंडर स्थिर रहते हैं, जबकि कॉमर्शियल सिलेंडरों के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। इस बार भी बजट से पहले कीमतों में वृद्धि से व्यवसायियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!