


रायपुर: राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के डीएसपी से एएसपी पद पर पदोन्नत अफसरों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों के लिए बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। मंत्रालय स्थित महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से क्रमांक ESTB-102/134/2026-HOME SECTION के तहत यह आदेश जारी किया गया।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की बैठक 10 दिसंबर 2025 को हुई थी, जिसमें की गई अनुशंसा के आधार पर 30 दिसंबर 2025 को विभागीय आदेश जारी किया गया था। इसके अंतर्गत वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक / उप सेनानी अथवा समतुल्य रैंक पर स्थानापन्न रूप से पदोन्नत किया गया था।अब शासन ने इन्हीं अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर उनके नाम के सम्मुख दर्शित स्थानों पर तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से पदस्थ कर दिया है। यह पदस्थापना 01 जनवरी 2025 की स्थिति के अनुसार की गई है और यह आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।

































