नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को रविवार को बधाई दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने देवभूमि की समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने लिखा, “प्रकृति और संस्कृति की संगमस्थली हिमाचल प्रदेश के सभी परिवारजनों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। मैं देवभूमि की समृद्धि और उनके सुनहरे भविष्य की कामना करता हूं।”

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने हिमाचल प्रदेशवासियों को राज्य के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विविधता, शांत वातावरण और धार्मिक परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि देवभूमि निरंतर प्रगति और संतुलित विकास के मार्ग पर आगे बढ़े।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और हिमाचल की सांस्कृतिक गौरव और प्राकृतिक सुंदरता की कामना की। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा कि हिमाचल प्रदेश शौर्य, पराक्रम और प्राकृतिक सुंदरता से समृद्ध है और प्रदेश समृद्धि और उन्नति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहे।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 56वें पूर्ण राज्यत्व दिवस पर यह दिन प्रदेश की गौरवशाली यात्रा, संघर्ष और जनएकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने हरित और आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण का संकल्प दोहराने का संदेश दिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी हिमाचलवासियों को बधाई दी और प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और वीर सपूतों के शौर्य की सराहना की।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!