बलरामपुर: जिले में धान खरीदी को सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने तथा धान की अवैध खरीदी एवं बिक्री पर रोकथाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों का सघन दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

कलेक्टर  राजेन्द्र कटारा ने विकासखण्ड बलरामपुर अंतर्गत पस्ता, राजपुर अंतर्गत राजपुर, सेवारी एवं विकासखंड शंकरगढ़ अंतर्गत जमड़ी धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गेट पंजी, धान खरीदी पंजी, निरीक्षण पंजी एवं बारदाना पंजी का अवलोकन किया। साथ ही टोकन, अब तक की गई धान खरीदी एवं उठाव संबंधी जानकारी ली। उन्होंने समिति प्रबंधक से धान तौलाई, धान के रख-रखाव की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान के गुणवत्ता का भी परीक्षण किया तथा नमी की जांच भी की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कटारा ने धान उपार्जन केन्द्रों में उपस्थित किसानों से संवाद कर व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी पंजीकृत किसानों से नियमानुसार धान की खरीदी की जाएगी। उन्होंने किसानों से साफ-सुथरा एवं गुणवत्तायुक्त धान ही विक्रय हेतु लाने की बात कही, जिससे खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने समिति प्रबंधक से धान की समुचित जांच के उपरांत ही गुणवत्तायुक्त एवं मानक अनुरूप धान की खरीदी करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने समिति प्रबंधक एवं संबंधितों को धान खरीदी केंद्र में अवैध धान खपाने के प्रयासों पर सतत निगरानी रखने आवश्यक निर्देश भी दिए।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!