रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव की निजी स्थापना में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) विपुल कुमार गुप्ता को उनके पद से हटाकर मूल विभाग/कार्यालय में वापस भेज दिया गया है।

वहीं जिला पंचायत कबीरधाम में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी को उपमुख्यमंत्री अरुण साव की निजी स्थापना में नया विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) नियुक्त किया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!