

रायपुर: केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए चयनित अभ्यर्थियों को कैडर आवंटन जारी कर दिया है। ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे को उनका होम स्टेट उत्तर प्रदेश कैडर मिला है।

इस बार छत्तीसगढ़ को तीन नए IAS अधिकारी मिले हैं। वहीं यूपीएससी 2024 में 65वीं रैंक हासिल करने वाली और वर्तमान में छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस पूर्वा अग्रवाल को इस बार झारखंड कैडर आवंटित किया गया है।केंद्र द्वारा जारी सूची में सभी राज्यों को मिले नए अधिकारियों के नाम और कैडर का विवरण भी प्रकाशित किया गया है।






















