

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक शर्मा को राज्य का नया महाधिवक्ता (Advocate General) नियुक्त किया है। नियुक्ति संबंधी आदेश जारी होते ही उन्हें प्रदेश के सर्वोच्च विधिक पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विवेक शर्मा अब प्रदेश सरकार की ओर से उच्च न्यायालय में सभी महत्वपूर्ण मामलों में पैरवी करेंगे। राज्य के संवैधानिक पद महाधिवक्ता पर उनकी नियुक्ति को लेकर विधि जगत में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
बताया जाता है कि विवेक शर्मा लंबे समय से कानूनी क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और कई महत्वपूर्ण मामलों में उनकी गहरी समझ व अनुभव रहा है। उनकी नियुक्ति से शासन की कानूनी मजबूती और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद है।













