अंबिकापुर। होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापक पुष्पा चौबे को कलिंगा विश्वविद्यालय, रायपुर की ओर से डॉक्टरेट (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई है।उन्होंने यह उपाधि “स्टडी ऑफ नैरेटिव आइडेंटिटी इन द नॉवेल्स ऑफ गाओ शिंगजियान एंड काजूओ इशिगुरो” विषय पर सफलतापूर्वक शोध प्रस्तुत कर प्राप्त की है।

यह शोध कार्य डॉ. शिल्पी भट्टाचार्य (अंग्रेजी विभाग, कलिंगा विश्वविद्यालय) के निर्देशन में पूरा किया गया। मौखिक परीक्षा (Viva) के उपरांत विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने पुष्पा चौबे के शोध कार्य को स्वीकृति प्रदान करते हुए उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया।

इस उपलब्धि पर होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए पुष्पा चौबे को बधाई दी है। महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!