


कुर्नूल: आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में चिन्नाटेकर के पास एक प्राइवेट बस में आग लग गई। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक हादसे में 12 यात्री जिंदा जल गए। घटना शुक्रवार सुबह लगभग 3:30 बजे हुई।NH-44 पर बाइक में टक्कर हुई। बाइक बस के नीचे घुस गई और फ्यूल टैंक से टकरा गई। इससे बस में तुरंत आग लग गई। बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी।बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। इनमें से कई जल गए। 19 ने कूदकर जान बचाई। इमरजेंसी गेट तोड़कर निकले लोग बुरी तरह झुलस गए थे, इन्हें कुरनूल सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।न्यूज एजेंसी PTI ने मरने वालों की संख्या 12 बताई है, जबकि रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 25 है। पुलिस का कहना है कई शव पूरी तरह जल चुके हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।































