

सूरजपुर: कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा जिला सूरजपुर द्वारा आदेश जारी कर जिले के सभी नागरिकों को सूचित किया गया है कि पटवारी पद पर अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच एवं परीक्षण अनुकंपा नियुक्ति चयन समिति द्वारा किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार चयनित आवेदकों को पटवारी पद पर प्रशिक्षण हेतु अनुकंपा नियुक्ति प्रदाय की जानी प्रस्तावित है। इस संबंध में यदि किसी को आपत्ति हो तो वे कार्यालयीन समय में आदेश जारी होने की तिथि से 7 दिवस के भीतर लिखित आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि कुशाग्र बघेल पिता गंगाराम बघेल (पदनाम व्याख्याता ,शिक्षा विभाग), शिवनी कुमारी पति संतोष कुमार गिरी (पदनाम पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग) रूपा प्रजापति पिता शोधन राम (पर्यवेक्षक,स्वास्थ्य विभाग) नेहा तिर्की माता भयलेट कल्पना तिर्की (प्रधान पाठक,शिक्षा विभाग, आशुतोष प्रधान पिता मुलबीत राम प्रधान (प्राचार्य,शिक्षा विभाग) आशुतोष कुमार भगत पिता मुनेश्वर राम भगत (प्रधान पाठक, शिक्षा विभाग) एवं रानू त्रिपाठी पति दिनेश त्रिपाठी, (स्वास्थ्य कार्यकर्ता) को पटवारी पद पर प्रशिक्षण हेतु अनुकंपा नियुक्ति प्रदाय किया जाना है।






















