सूरजपुर: सूरजपुर जिले में नेशनल हाइवे 43 पर कार और ऑटो की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो बस से भी जाकर भिड़ गया और बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में 6 लोग घायल हो गए हैं। पूरा मामला  पचीरा पंचवटी ढाबा के पास का है।

मिली जानकारी के अनुसार घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आवागमन को दुरुस्त किया और घायलों की मदद की।स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑटो सवार घायल यात्रियों को 108 संजीवनी के माध्यम से सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से 2 लोगों को अंबिकापुर मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज जारी है।पुलिस ने बताया कि घायलों में अशोक दास, बहादुर राम, सुरेश राम, अधिसेत, धनिराम और नंदलाल शामिल है। कार चालक मौके से फरार है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!