{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

रायगढ़: रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले में जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूछापारा तालाब के पास जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में 8-9 जून की दरम्यानी रात थाना कोतवाली की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पूछापारा तालाब के पार कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णा निराला (25), सूरज कुमार निराला (23), मोहन वासुदेव (32), कुश साहू (31) और अमर यादव (32) के रूप में हुई है। सभी आरोपी रायगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और एक दरी बरामद की। जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौके पर आरोपियों के उग्र व्यवहार की आशंका को देखते हुए उनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126 एवं 135(3) के तहत पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेमंत चंद्रा तथा आरक्षक बीरबल भगत, कमलेश यादव, कोमल तिवारी, घनश्याम ध्रुव और प्रदीप मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!